मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

लालू पिता, राबड़ी राजमाता तथा तेजस्वी मेरे भाई : बीमा भारती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्णिया। राजद और कांग्रेस उम्मीदवार के खींचतान के बीच बुधवार को बीमा भारती ने नवरतन हाता स्थित राजद कार्यालय में एक प्रेस वार्ता किया । प्रेस वार्ता के दौरान बीमा भारती ने कहा कि लालू पिता, राबड़ी राजमाता तथा तेजस्वी मेरे भाई हैं, 3 अप्रैल को करूंगी पर्चा दाखिल।

बीमा भारती ने कहा कि नामांकन के बाद हम सभी लोग रंगभूमि मैदान में इकट्ठा होकर सम्मेलन करेंगे। मैं महा गठबंधन से उम्मीदवार हूं और मुझे सिंबल मिल गया है। बीमा भारती ने बताया कि लालू यादव मेरे पिता है और उन्होंने अपनी पुत्री को टिकट के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है और तेजस्वी यादव ने एक भाई के नाते बहन का रिश्ता निभाया है। राजमाता तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी का भी मुझे आशीर्वाद मिल गया है ।

उन्होंने कहा की पप्पू यादव हमारे बड़े भाई के समान है वह भी हमें सहयोग करें और अपना आशीर्वाद दें। बीमा भारती के प्रेस वार्ता के दौरान राजद के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास पूर्व विधायक दिलीप यादव, वरिष्ठ सदस्य अभय सिंह उर्फ बंटी, कम्युनिस्ट पार्टी के राजीव कुमार सिंह तथा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। बीमा भारती के समर्थक बीमा भारती जिंदाबाद और लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने मिलकर बीमा भारती को माला पहनाकर स्वागत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें