मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

ललन सिंह ने पीएम से पूछा-क्या 2024 में सीबीआई और ईडी चुनाव लड़ेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ललन सिंह ने पीएम से पूछा-क्या 2024 में सीबीआई और ईडी चुनाव लड़ेगी

पटना, 14 मार्च । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पुराना भाषण सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। जिसमें आज के समय की सीबीआई की तुलना पुराने सीबीआई से की गई है। ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल में हुए सभा का फुटेज शेयर किया है। जिसमें पीएम सीबीआई की काम पर सवाल उठाते हुए यह कह रहे हैं कि आनेवाला लोकसभा चुनाव सीबीआई लड़नेवाली है। ललन सिंह ने पांच सेकेंड के इस फुटेज की तुलना आज की सीबीआई से की है। जिस पर यह आरोप लगते रहे हैं कि वह केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है।

जदयू के राष्ट्रीय ललन सिंह ने नरेंद्र मोदी के फुटेज के साथ प्रधानमंत्री से पूछा है कि वह बताएं कि क्या 2024 का चुनाव वास्तव में सीबीआई और ईडी लड़ेगी। ललन सिंह ने लिखा है कि ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपका भाषण है। क्या 2024 का चुनाव वास्तव में सीबीआई और ईडी लड़ेगी? हो सकता है.. क्योंकि आपकी सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौजवानों को रोज़गार देने के बदले नियुक्ति पर रोक लगायी और महंगाई पर चर्चा न हो इस से ध्यान भटकाने की भरपूर कोशिश हो रही है। देश की जन शक्ति सब देख रही है। 2024 में जनता जवाब देगी...देश भाजपा मुक्त होगा।‘

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें