मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में फिर आग, लेकटाउन की बिरयानी दुकान जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाता में फिर आग, लेकटाउन की बिरयानी दुकान जलकर खाक

कोलकाता। आनंदपुर में अग्निकांड की घटना अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि कोलकाता में एक और आग लगने की घटना सामने आई है। गुरुवार रात लेकटाउन इलाके की एक बिरयानी दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब नौ बजे दुकान की चिमनी से आग की लपटें उठती देखी गईं। देखते ही देखते पूरा इलाका काले घने धुएं से ढक गया। घबराए कर्मचारी और ग्राहक तुरंत दुकान से बाहर निकल आए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने आसपास के इलाके को खाली कराकर तीन दमकल इंजनों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार, आग बुझाने से पहले यह सुनिश्चित किया गया कि दुकान के अंदर कोई फंसा तो नहीं है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, दुकान में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मौजूद थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।गौरतलब है कि बीते 25 जनवरी की रात आनंदपुर में भीषण अग्निकांड हुआ था, जिस पर 26 जनवरी की सुबह तक काबू नहीं पाया जा सका था। बाद में 12 दमकल इंजनों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया। उस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मृतकों की संख्या 25 बताई गई है। और 25 लोगों के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।ऐसे संवेदनशील हालात के बीच शहर में एक बार फिर आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें