मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

कुत्ते को बचाने के चक्कर मे महिला दरोगा की स्कूटी कार से टकराई, दरोगा की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुत्ते को बचाने के चक्कर मे महिला दरोगा की स्कूटी कार से टकराई, दरोगा की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कवि नगर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक 26 वर्षीय महिला दरोगा की स्कूटी की कार से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला दरोगा के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कवि नगर थाने की शास्त्री नगर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा ऋचा सचान रात को करीब 2:00 बजे अपनी स्कूटी से ड्यूटी पूरी करके वापस घर जा रही थी। जब वह कार्टे चौक पर पहुंची तो उनके सामने अचानक एक कुत्ता आ गया । जैसे ही उन्होंने कुत्ते को बचाने की कोशिश की सामने से आई हुई एक कार से उनकी स्कूटी टकरा गई। वह सड़क पर गिर पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऋचा सचान को सर्वोदय अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ऋचा मूल रूप से कानपुर के रहने वाली थी और 2023 में उन्होंने पुलिस विभाग में नौकरी शुरू की।

एसीपी भाष्कर वर्मा कविनगर के मुताबिक ऋचा सचान के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही कार चालक की भी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई रिचा सचान ने हेलमेट पहना हुआ था लेकिन उनको चोट काफी गंभीर लगी जो उनके मौत का कारण बनी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें