मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में शौचालय के पास एसिड से गई मजदूर की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर, गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित कच्ची बस्ती सुलभ शौचालय के

पास रविवार को एक मजदूर की एसिड की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर

पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस

उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार ने बताया कि गोविंद नगर थाना क्षेत्र के

कच्ची बस्ती निवासी सूरज कुमार (22) मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करता था।

पुलिस को सूचना मिली कि सुलभ शौचालय के पास एसिड की वजह से जलकर उसकी मौत

हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच

शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उसकी रहस्यमय परिस्थितियों में एसिड

से जलकर मौत होने की संभावना जताई जा रही है। परिवार के लोग उसे उपचार के

लिए हैलट अस्पताल भी ले गए थे। घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए मौके पर

फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर

नहीं मिली है। यदि मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। उसकी मृत्यु का

स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें