मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर के राजकीय जनाना चिकित्सालय स्थित ब्लड स्टोरेज यूनिट (बीएसयू) में कार्यरत लैब टेक्नीशियन (प्लेसमेंट कार्मिक) राम कुवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि करौली चौकी को शिकायत मिली थी कि आरोपी परिवादी को जनाना चिकित्सालय भरतपुर में संविदा पर टॉली पूलर वार्ड बॉय के पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है और परेशान कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई। उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी ने परिवादी को चिकित्सालय में बुलाकर 25 हजार रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त किए, तभी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।एसीबी महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें