मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के कुशीनगर और गोरखपुर को बड़ी सौगात, 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी के कुशीनगर और गोरखपुर को बड़ी सौगात, 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुशीनगर और गोरखपुर जनपदों में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर वह विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और सहायता राशि भी वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर की पुण्य धरा पर विकास, विरासत और जनकल्याण के संकल्प को नई गति देने का अवसर प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुशीनगर में 424 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

कुशीनगर के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह 20.35 करोड़ रुपए की लागत से विकसित चिलुआताल पर्यटन परियोजना से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

एक्स पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, "भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर एवं महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर की पुण्य धरा पर आज विकास, विरासत और जनकल्याण के संकल्प को नई गति देने का अवसर प्राप्त होगा।

जनपद कुशीनगर में 424 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 278 परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि वितरित की जाएगी।"

सीएम योगी ने पोस्ट में आगे कहा, "इसके उपरांत जनपद गोरखपुर में 20.35 करोड़ रुपए की लागत से चिलुआताल के पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करूंगा। विरासत का सम्मान और विकास का विस्तार, यही डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें