मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

कुणाल घोष पर अंडा फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुणाल घोष पर अंडा फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार

कोलकाता। कालीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के सामने विधायक कुणाल घोष पर अंडा फेंकने की घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह कालीघाट थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रबी कोयाल और चंदन कोयाल के रूप में हुई है।सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के सामने विधायक कुणाल घोष को निशाना बनाकर अंडा फेंका गया था। घटना के बाद उसी रात कुणाल घोष ने कालीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद कुणाल घोष ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि जब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले हुए थे, तब उन्होंने भी उसका विरोध किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इस प्रकार की अंडा फेंकने की घटना से वह भयभीत नहीं हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें