मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा से लौटे छात्र छात्राओं को कुलपति ने दिया प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा से लौटे छात्र छात्राओं को कुलपति ने दिया प्रमाण पत्र

भागलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर एवं नेहरू युवा केंद्र भागलपुर द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2025 के तहत अंतिम रूप से चयनित एकांश गुप्ता, रजत कुमार कश्यप, अपराजिता कुमारी, अनुषा प्रिया, तुलसी खुशी, सुमित कुमार, स्नेहा कुमारी, प्रतिक राज, मोहम्मद नौशाद करीम और शिवसागर शामिल हैं। इनमें रजत कश्यप और एकांश को छोड़कर शेष सभी टी एम बी यू के छात्र हैं। ये सभी 29 अप्रैल को विधानसभा बिहार में हुए संसदीय आयोजन में शामिल हुए और संविधान के 75 वर्ष और संविधान के 11 संकल्प विषय पर अपना पक्ष रखकर लौटे हैं। इन युवा और युवतियों को कुलपति प्रो जवाहर लाल ने शुक्रवार को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।मौके पर महविद्यालय निरीक्षक प्रो संजय झा, एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार, विकास पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे। इस अवसर पर कर्तव्य पथ नई दिल्ली से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर लौटे आनंद कुमार को भी कुलपति ने सम्मानित किया। कुलपति ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण से छात्र छात्राओं को अवगत कराया और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें