मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

डिनर डेट पर साथ दिखे कृति सेनन और कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डिनर डेट पर साथ दिखे कृति सेनन और कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को शुक्रवार शाम मुंबई में अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर के लिए बाहर जाते हुए देखा गया। हालांकि दोनों एक ही जगह पहुंचे, लेकिन वे अलग-अलग रेस्टोरेंट में गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कबीर सबसे पहले पहुंचे। उन्होंने एक बड़ी सफेद टी-शर्ट, हल्के नीले रंग की डेनिम और स्नीकर्स पहने थे। कुछ देर बाद कृति स्टाइलिश ऑल-ब्लैक लुक में पहुंचीं। अंदर जाने से पहले, एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए पैपराजी की ओर हाथ हिलाया और विक्ट्री साइन दिखाया।

कृति और कबीर पिछले एक साल से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे को डेट करने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं की है, लेकिन उन्हें अक्सर छुट्टियों, पारिवारिक समारोहों और पार्टियों में एक साथ देखा गया है।

हाल ही में, इस दोनों को कृति की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था।

बता दें कि कबीर बहिया यूके के एक एंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन हैं, जो ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करते हैं।

कृति के साथ अपने कथित रिश्ते की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने के बावजूद, वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से काफी हद तक दूर ही रहे हैं।

काम की बात करें तो कृति हाल ही में 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं, जिसमें 'एली' के तौर पर उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों ने ही काफी पसंद किया।

इस एक्ट्रेस ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पिछले 12 सालों में कृति ने 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'मिमी', 'भेड़िया', 'क्रू', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'दो पत्ती' जैसी फिल्मों के ज़रिए हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में अपनी जगह बनाई है।

हाल ही में उन्होंने अपने बैनर 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' के तहत 'दो पत्ती' फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम शुरू किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें