मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

शादी के बाद कृति ने अपने ससुराल वालों के लिए बनाई खास डिश, मिली तारीफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कुछ

दिनों पहले एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की

मौजूदगी में एक्टर पुलकित सम्राट के साथ शादी रचाई। कृति और पुलकित की शादी

की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसी तरह कृति ने अपने

ससुराल वालों के लिए एक खास पोस्ट किया। कृति ने शादी के बाद पुलकित के

परिवार के लिए मीठा हलवा बनाया।

कृति ने अपनी इंस्टाग्राम

स्टोरी में तीन तस्वीरें पोस्ट कीं। इस फोटो में कृति ने मीठा हलवा बनाया

है और हलवे को ड्राई फ्रूट से सजाती नजर आ रही हैं। कृति ने इन तस्वीरों को

''मेरी पहली रसोई'' कैप्शन के साथ शेयर किया है। इतना ही नहीं, एक और फोटो

शेयर की, जिसमें अपनी दादी सास के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में

बताया कि उनकी दादी सास को हलवा बहुत पसंद आया। वही एक और फोटो में कृति

खरबंदा किचन में हलवा बनाती नजर आ रही हैं।

कृति खरबंदा और

पुलकित सम्राट की शादी कुछ दिन पहले ही हुई है। पुलकित-कृति की शादी की

खूबसूरत तस्वीरें-वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। शादी के बाद दोनों का

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलकित-कृति कई सालों तक एक-दूसरे के

साथ रिलेशनशिप में थे। आखिरकार दोनों मानेसर के आईटीसी होटल में एक-दूसरे

के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें