मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

कैब ड्राइवर की लूट के बाद चाकू से गोदकर हत्या, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
कैब ड्राइवर की लूट के बाद चाकू से गोदकर हत्या, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। शाहदरा जिले की कृष्णा नगर थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ ने कैब चालक की हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। चौथे आरोपित की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े, खून से सनी वैगन-आर कार, मोबाइल फोन और अन्य अहम सबूत भी बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई को कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रोड नंबर-57, मेट्रो पिलर नंबर-90 के पास एक व्यक्ति के खून से लथपथ हालत में कार में पड़े होने की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही एसएचओ इंस्पेक्टर विजेंद्र राणा, जांच अधिकारी इंस्पेक्टर महेश भार्गव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सड़क किनारे खड़ी हरियाणा नंबर की मारुति वैगन-आर कार की ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति कई चाकू के घावों के साथ अचेत पड़ा मिला। उसे तत्काल डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पश्चिम विनोद नगर निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई।घटना की गंभीरता को देखते हुए शाहदरा जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम और एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खून के नमूने, जैविक साक्ष्य और अन्य फोरेंसिक सबूत जुटाए। इसके बाद 24 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राजमामले को सुलझाने के लिए कृष्णा नगर थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया गया। जांच में आरोपियों का सुराग न्यू सीलमपुर तक पहुंचा। इसके बाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी कर 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पहले शराब पी, फिर बनाई लूट और हत्या की योजनापूछताछ में आरोपितों ने बताया कि न्यू सीलमपुर निवासी अयान की जाफराबाद के कुछ युवकों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी कारण उसने अपने साथी अमन कुरैशी से चाकू का इंतजाम करने को कहा। अमन ने 23 जुलाई को चाकू लाकर अयान को दे दिया। इसके बाद अयान, साहिल, नाबालिग साथी और अमन ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पार्टी के दौरान चारों ने आसान पैसे कमाने के लिए किसी कैब चालक को लूटने की साजिश रची। अमन ने अयान के मोबाइल फोन से ऑनलाइन ऐप के जरिए वी3एस मॉल के लिए रैपिडो कैब बुक की। चारों कैब में सवार हो गए।सुनसान जगह पर ड्राइवर पर किया हमलापुलिस के अनुसार चित्रा विहार रेड लाइट के पास पहुंचते ही आरोपितों ने चालक विजय कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद वे कैब लेकर फरार हो गए। हालांकि रास्ते में लोगों ने उनका पीछा किया, जिसके चलते आरोपी ईस्ट आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास कार छोड़कर भाग निकले। जांच के दौरान आरोपितों ने लूट और हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आयागिरफ्तार 20 वर्षीय अयान पर पहले से लूट और स्नैचिंग सहित चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। 19 वर्षीय साहिल भी स्नैचिंग के एक मामले में पहले से आरोपित रह चुका है। तीसरा पकड़ा गया आरोपित 17 वर्षीय नाबालिग है। चौथे आरोपित अमन कुरैशी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े, खून से सनी मारुति वैगन-आर, जैविक साक्ष्य, वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और भी अहम बरामदगी होने की संभावना है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पूरी वारदात पहले से सुनियोजित थी। चारों आरोपित न्यू सीलमपुर के रहने वाले और करीबी दोस्त हैं। शराब पीने के बाद उन्होंने कैब चालक को आसान निशाना मानकर लूट और हत्या की साजिश रची।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें