मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

केपी एसटीएफ ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भांडाफोड़, पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केपी एसटीएफ ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भांडाफोड़, पांच गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बिहार पुलिस के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई मंगलवार शाम खुफिया सूचना के आधार पर की गई।एसटीएफ के डीसी आईपीएस वी सोलेमन नेशाकुमार ने बुधवार को बताया कि कोलकाता पुलिस एसटीएफ द्वारा विकसित खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ कोलकाता, बिहार एसटीएफ और मधुसूदनपुर थाना, भागलपुर की संयुक्त टीम ने बिहार के भागलपुर जिले के रहमतबाग, कबरिपुर स्थित एक मकान पर छापा मारा। मकान के भूतल पर स्पिनिंग मिल की आड़ में पहली मंजिल पर अवैध तरीके से देशी आग्नेयास्त्र बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।छापेमारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक सह-मालिक और चार कुशल हथियार निर्माता शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोनाजिर (21 वर्ष) , शादाब अली उर्फ सद्दाम (32 वर्ष), असलम उर्फ टिंकू (41 वर्ष), समशेर आलम उर्फ छोटू (36 वर्ष) तथा शाहनवाज (25 वर्ष) के रूप में हुई है।छापे के दौरान मौके से 20 अर्धनिर्मित 7.65 मिमी के देशी पिस्तौल, आठ पिस्तौल बैरल, एक लेथ मशीन, दो मिलिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडिंग पॉलिशिंग मशीन, एक हैंड ग्राइंडर सहित भारी मात्रा में उपकरण और कच्चा माल बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह स्पिनिंग मिल की आड़ में अवैध हथियार निर्माण कर रहा था और तैयार हथियारों की आपूर्ति विभिन्न इलाकों में किए जाने की आशंका है। मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें