मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

कोविड-19: सचिन तेंदुलकर को अस्पताल से इलाज के बाद मिली छुट्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए थे 47 वर्षीय सचिन

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में लिया था हिस्सा, सीरीज के तीन अन्य क्रिकेटर भी हुए कोरोना पॉजिटिव

दिग्गज क्रिकेटर और सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर कोरोना महामारी से उबर चुके हैं। सचिन को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई और वह अब अपने घर में ही क्वारंटीन रहेंगे। गौरतलब है कि सचिन 27 मार्च को कोरोना संक्रमित हुए थे। तब उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की थी।

दरअसल 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के छह दिन बाद भारत के इस महान क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। तेंदुलकर ने ट्वीट किया था, 'आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। चिकित्सीय सलाह के तहत एहतियातन, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिनों में घर वापस लौटने की उम्मीद है। ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें।'

बता दें कि बीते माह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन हुआ था। टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर ने इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी की थी। खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराने के बाद मुंबई लौटे सचिन 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए।

इसी दिन शाम होते-होते यूसुफ पठान ने भी खुद के संक्रमित होने की बात कही। इसी टूर्नामेंट में खेलने वाले अन्य दो खिलाड़ी इरफान पठान और एस बद्रीनाथ भी बाद में कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी क्रिकेटर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की थी और खुद को घरों में क्वारंटीन करने की बात की थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़े नियमों के बावजूद स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरा होता था और सामाजिक दूरी तो दूर लोग मास्क भी नहीं पहनते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें