मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा ने विदेशी फंडिंग के आरोपों काे बताया झूठा, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा ने विदेशी फंडिंग के आरोपों काे बताया झूठा, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया विंग के प्रमुख पवन खेड़ा की पत्नी और लेखिका कोटा नीलिमा नेविदेशी फंडिंग और कथित मीडिया प्रभाव नेटवर्क से जुड़े आरोपों को झूठा, दुर्भावनापूर्ण और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाने वालों और उन्हाेंने जानबूझकर झूठ फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।कोटा नीलिमा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक अकाउंट से उन पर लगाए गए आरोप संबंधी पोस्ट कर कहा कि जांच के नाम पर फैलाया जा रहा यह पूरा कथानक मानहानिकारक बकवास है, जिससे वह स्तब्ध हैं। यह एक सोची-समझी झूठी कहानी है, जिसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्रकाशित किया गया है।पोस्ट में उन्होंने कहा कि हर एक तथाकथित तथ्यात्मक दावा पूरी तरह झूठा और दुर्भावनापूर्ण है तथा इसके लिए जिम्मेदार लेखक, प्रकाशक और इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ बिना देरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और कानून के तहत पूरे परिणाम तक मामला ले जाया जाएगा।उल्लेखनीय है कि ‘द हॉक आई’ नाम के एक एक्स हैंडल से शनिवार को एक पोस्ट किया गया था, जिसमें कांग्रेस, विदेशी फंडिंग और मीडिया नैरेटिव को लेकर आरोप लगाए गए थे। पोस्ट में दावा किया गया कि भारत में मीडिया नैरेटिव को प्रभावित करने वाला एक कथित नेटवर्क काम कर रहा है, जिसके केंद्र में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें