मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

कोसी नदी में नहाने के दौरान चार बच्ची डूबी तीन की मौत, एक बच्ची लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोसी नदी में नहाने के दौरान चार बच्ची डूबी तीन की मौत, एक बच्ची लापता

सुपौल। सुपौल थाना क्षेत्र में कोसी नदी में बड़ा हादसा हुआ है जहां नहाने के दौरान चार बच्चियां कोसी नदी में डूब गई, तीन बच्चियों का शव बरामद किया गया है, एक बच्ची अब भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है, घटना के बाद प्रशासन की टीम पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।यह घटना सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड संख्या 2 की बताई जा रही है। बताया गया है की चार बच्चियां कोसी नदी में नहाने गई थी, नदी की तेज धारा के कारण चारों बच्चियां नदी में डूब गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बच्चियों की तलाश शुरू की तो तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो चुकी थी। तीनों बच्चियों का शव बरामद कर लिया गया है, एक बच्ची अब भी कोसी नदी में लापता है जिसकी तलाश स्थानीय गौतखोर द्वारा की जा रही है।घटना के बाद एक तरफ जहां परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं गांव में सन्नाटा पसर गया है। बताया जा रहा है की कोसी नदी में डूबी सभी बच्चियों की उम्र दस से 15 साल के करीब है।मृतक बच्चियों की पहचान पप्पू राम की 12 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी, प्रमोद सादा की 12 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी और ललित सादा की 10 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। जबकि लापता बच्ची का नाम लाल सादा की 10 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी बताया गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची सदर पुलिस तीनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।इधर कोसी नदी में लापता एक बच्ची की तलाश स्थानीय गौतखोर के द्वारा किया जा रहा है।सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया की तीन बच्चियों का शव बरामद हुआ है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना की जांच की जा रही है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें