मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

इको पार्क के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 14 दमकल की गाड़ियां मौके पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इको पार्क के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 14 दमकल की गाड़ियां मौके पर

कोलकाता। कोलकाता के इको पार्क से सटी घनी झुग्गी बस्ती में बुधवार देर रात आग लग गई। अग्निकांड की इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है, लेकिन रात बीतने के बाद गुरुवार की सुबह तक आग बुझाने का काम जारी है। घटनास्थल पर दमकल विभाग की 14 इंजन मौजूद हैं। जिस इलाके में आग लगी है वह घनी आबादी वाला और संकरी गलियों से भरा होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।झुग्गियों में लगी आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन लगातार सिलेंडर विस्फोट हो रहे हैं और इसी वजह से आग तेजी से फैल रही है। स्थानीय निवासियों का यही अनुमान है कि सिलेंडर फटने से आग और भयावह हो गई।सूचना पाकर घटनास्थल पर राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई झुग्गियों में प्लास्टिक की बड़ी मात्रा में सामग्री थी, इसलिए आग और तेजी से फैल गई। हालांकि, आग को और फैलने से रोकने के लिए दमकलकर्मियों ने उचित कदम उठाए हैं। उन्होंने आग बुझाने के लिए 20 इंजनों की व्यवस्था की है। जरूरत पड़ने पर सभी इंजनों को काम में लाया जाएगा।उस इलाके में दमकल पहुंचने में आई दिक्कत के बारे में दमकल मंत्री ने कहा, " पहले कठिनाई हुई लेकिन बाद में आम लोगों के सहयोग से घनी बस्ती में दमकल इंजन पहुंचाना संभव हो गया। हालांकि, लगभग तीन घंटे बीत गए और आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।"झुग्गी बस्ती के निवासियों का कहना है कि एक के बाद एक सिलेंडर विस्फोट से आग की तीव्रता लगातार बढ़ती गई। दमकल विभाग को खबर दी गई। पहले चार और बाद में 10 और दमकल इंजन घटनास्थल पर पहुंचे। रिपोर्ट लिखे जाने तक 14 इंजन मौके पर पहुंच चुके हैं। लेकिन संकरी गलियों और घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण आग बुझाने का काम शुरू करने में दमकलकर्मियों को काफी परेशानी हुई। अभी तक आग को नियंत्रण में नहीं लाया जा सका है। युद्ध स्तर पर यह काम जारी है। आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें