मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

मुहर्रम जुलूस को लेकर कोलकाता पुलिस सख्त, हथियार, डीजे और ऊंचे ताजिए निकालने पर रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुहर्रम जुलूस को लेकर कोलकाता पुलिस सख्त, हथियार, डीजे और ऊंचे ताजिए निकालने पर रोक

कोलकाता। मुहर्रम के मौके पर कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कोलकाता पुलिस ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस बार मुहर्रम के जुलूसों में किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही डीजे बजाने और अत्यधिक ऊंचे ताजिए निकालने पर भी रोक लगा दी गई है।

कोलकाता पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में मंगलवार शाम को उसके अधिकार क्षेत्र के सभी थानों को निर्देश भेज दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये फैसले शहर में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिए गए हैं।

अगले शुक्रवार को कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में मुहर्रम मनाया जाएगा।

इसे देखते हुए संबंधित पुलिस थानों के डिप्टी कमिश्नर स्तर के अधिकारियों ने विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों की जानकारी सभी थानों को दी गई।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान किसी भी नए जुलूस को अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल वही जुलूस निकल सकेंगे, जो कई वर्षों से परंपरागत रूप से आयोजित होते आ रहे हैं।

इसके अलावा, किसी भी जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने ताजियों की ऊंचाई को लेकर भी विशेष निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ताजिए जरूरत से ज्यादा ऊंचे नहीं होने चाहिए, ताकि बिजली के तारों, केबलों और अन्य ढांचों को नुकसान न पहुंचे तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कोलकाता पुलिस ने यह भी आदेश दिया कि किसी भी जुलूस में डीजे का इस्तेमाल नहीं होगा। यदि माइक या लाउडस्पीकर का उपयोग किया जाता है, तो उसे कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही रखना होगा।

जुलूस आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी तरह का ध्वनि प्रदूषण न फैले।

पुलिस ने संवेदनशील या भड़काऊ संदेशों से भी बचने की सलाह दी है और अधिकारियों को ऐसे मामलों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जुलूस आयोजकों के साथ बैठक कर सभी नियमों की जानकारी देने को कहा गया है।

शुक्रवार को जिन रास्तों से मुहर्रम के जुलूस गुजरेंगे, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पूरे आयोजन के दौरान शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें