मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

रसोई गैस मूल्य वृद्धि पर कोलकाता में तृणमूल का बर्तन बजाकर प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रसोई गैस मूल्य वृद्धि पर कोलकाता में तृणमूल का बर्तन बजाकर प्रदर्शन

कोलकाता। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने काले वस्त्र पहनकर रविवार को कोलकाता में रसोई के बर्तन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।रविवार सुबह सबसे पहले कोलकाता के सुभाष मल्लिक स्क्वायर में राज्य की मंत्री शशि पांजा और चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सांसद माला राय और विधायक नैना बनर्जी सहित कई तृणमूल नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में सभी नेता धर्मतला स्थित मुख्यमंत्री के धरना मंच पर पहुंचे, जहां गैस की कीमतों में 60 रुपये की हालिया बढ़ोतरी के खिलाफ रसोई के बर्तन बजाकर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। करीब साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरना मंच पर पहुंचीं।उल्लेखनीय है कि धर्मतला के मेट्रो चैनल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शुक्रवार से धरने पर बैठी हैं।तृणमूल नेताओं का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच रसोई गैस की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। इसके विरोध में पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें