मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता: मनी लॉन्ड्रिंग में मर्लिन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाता: मनी लॉन्ड्रिंग में मर्लिन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता इकाई ने 8 अप्रैल 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मर्लिन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कंपनी सुशील मोहता और साकेत मोहता द्वारा प्रमोट की गई है। एजेंसी ने इस कार्रवाई के दौरान कुल सात स्थानों पर तलाशी ली।

जांच एजेंसी के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि कंपनी के प्रमोटरों और उनसे जुड़ी अन्य संस्थाओं ने कथित रूप से जाली दस्तावेज तैयार किए और धोखाधड़ी के जरिए कई जमीनों पर कब्जा किया। इन जमीनों में कुछ सरकारी भूमि भी शामिल बताई जा रही हैं। आरोप है कि इसके बाद इन जमीनों पर बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किए गए और उनका व्यावसायिक इस्तेमाल किया गया।

ईडी का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी कागजों के आधार पर खुद को जमीन का वैध मालिक बताया और आम लोगों को अपने प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इस तरह बड़ी रकम जुटाई गई, जिसकी अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच की जा रही है।

एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि इन पैसों का इस्तेमाल किन-किन माध्यमों से किया गया और क्या इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका रही है।

जांच के दौरान मर्लिन ग्रुप के राज्य सरकार के कुछ वरिष्ठ राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों के साथ संभावित संबंध भी सामने आए हैं।

ईडी अब इन संबंधों, उनकी भूमिका और किसी भी तरह के वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है।

छापेमारी के दौरान एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए हैं, जिन्हें अब खंगाला जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इन साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और कार्रवाई हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें