मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी इस समय हैं कोलकाता में , करेंगे संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी इस समय हैं कोलकाता में , करेंगे संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन का उद्घाटन

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार रात दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे । वो सोमवार को फोर्ट विलियम में आयोजित संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे।

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 15 से 17 सितम्बर तक आयोजित इस सम्मेलन का विषय है – ‘सुधार का वर्ष: भविष्य के लिए परिवर्तन’। इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे। संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन को सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विमर्श मंच माना जाता है। यहां देश के शीर्ष सैन्य और नागरिक नेतृत्व एक साथ बैठकर सामरिक और वैचारिक स्तर पर विचार-विमर्श करते हैं।

कोलकाता हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री का काफिला सीधे राजभवन पहुंचा, जहां उन्होंने रात बिताई। हालांकि यह यात्रा पूरी तरह आधिकारिक है और किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है, फिर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। रविवार रात को हवाई अड्डे पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 22 अगस्त को कोलकाता आए थे। उस समय उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था, जिनमें कोलकाता मेट्रो रेल की तीन नई लाइनों का शुभारंभ भी शामिल था। इसके अलावा उन्होंने राज्य में चुनावी माहौल के बीच एक राजनीतिक रैली को भी संबोधित किया था। सोमवार को संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बिहार के लिए रवाना होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें