मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

कोढ़ा पुलिस ने चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोढ़ा पुलिस ने चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को किया गिरफ्तार

कटिहार। जिले के कोलासी कैम्प (कोढ़ा थाना) पुलिस ने चोरी की गई समान बरामद करते हुए घटना में शामिल अपराधी चंदन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। कोढ़ा पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बताया कि 29 जुलाई को पीड़ित राजेंद्र प्रसाद साह ने लिखित आवेदन दिया था कि उनके ताला बंद घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 9.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान तथा 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोढ़ा थाना में कांड संख्या 179/25 दर्ज किया गया था।

पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी शाखा की मदद से मामले की जांच की और आरोपित चंदन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। चंदन ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपराध स्वीकार किया और अन्य साथियों की संलिप्तता बताई। उसके बताए अनुसार छापेमारी कर चोरी की सामग्री बरामद की गई, जिसमें चांदी का हनुमान जी का लॉकेट, चांदी की सिकड़ी, सोने की चेन, सोने की अंगूठियां, चांदी का हाथ का बाला, चांदी का पायल, आधार कार्ड, मोबाइल और 3000 रुपये नकद शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें