मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

किशन ने छोड़ा 'अलायंस', कहा- अब गोरखपुर लौटने का वक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किशन ने छोड़ा 'अलायंस', कहा- अब गोरखपुर लौटने का वक्त

मुंबई। रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो गईं। शो के दौरान रवि किशन ने 'रवि की हिंदी पाठशाला' सेगमेंट से दर्शकों का भी ध्यान अपनी और खींचा।

विदाई के समय रवि किशन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ''मुझे शो में बहुत प्यार और सम्मान मिला है। मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई है और अब मेरे लिए वापस अपने जीवन और जिम्मेदारियों की ओर लौटने का समय आ गया है। जनता के वोट ने मुझे एक नया संदेश दिया है, और अब मैं गोरखपुर लौट रहा हूं, जहां मेरा घर है।''

शो के कंटेस्टेंट निखिल चिनापा ने कहा कि मैंने रवि किशन से बहुत कुछ सीखा है। उनकी बातों और अनुभवों ने मुझे कई बार नई सोच दी।

वहीं अरमान खेड़ा भी इतने भावुक हो गए कि उन्होंने अपनी कमाई तक रवि किशन को सौंप दी और रो पड़े। पायल गेमिंग ने कहा कि हमें रवि किशन की मौजूदगी बहुत याद आएगी।

होस्ट कुणाल खेमू ने भी रवि किशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''उनकी एनर्जी और बातचीत का तरीका सभी को एक अलग ही दुनिया में ले जाता था।

शो के पहले दिन से ही रवि ने सभी पर गहरी छाप छोड़ी थी।''

पहले बदलाव के बाद, रवि किशन, वंशज सिंह, पायल गेमिंग और अरमान खेरा किंग्स बन गए। डॉली जावेद, डेलबर आर्य, सबी सूरी और रिव्वा किशन हंटर्स में शामिल हो गए।

कुशाल टंडन, डेजी शाह, रूही दोसानी और निखिल चिनापा ने वॉरियर्स बनाया, जबकि नीति टेलर, मिनी माथुर, अर्सलान गोनी और जैद दरबार लेजेंड्स बन गए।

इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं और यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें