मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

किराये पर रह रहे सेवानिवृत रोडवेज परिचालक का शव कमरे में मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरादाबाद,। महानगर के थाना मझोला क्षेत्र के मंसूरी कॉलोनी में

फौजी के मकान में किराये पर रहने वाले सेवानिवृत्त रोडवेज परिचालक रविवार

शाम अपने कमरे में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरेली जिले के हाफिज गंज थाना

क्षेत्र के संथल पट्टी निवासी मोहम्मद अंजार हैदर (67 वर्ष) रोडवेज के

रिटायर्ड परिचालक थे। काफी समय से अंजार हैदर परिवार से अलग मझोला थाना

क्षेत्र के मंसूरी कॉलोनी में फौजी आरिफ के मकान में किराये पर रह रहे थे।

वह फौजी के घर की रखवाली भी करते थे। आज शाम तक जब अंजार हैदर घर से बाहर

नहीं निकले तो मोहल्ले के लोगों ने फौजी आरिफ को जानकारी दी। मौके पर

पहुंचीं पुलिस ने दरवाजा का कुंडा तोड़कर के घर के अंदर देखा तो सेवानिवृत्त

रोडवेज परिचालक अंजार हैदर मृत अवस्था में तख्त पर पड़ा था। पुलिस ने शव को

कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें