मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

अलास्का शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन के साथ फोन पर बातचीत में किम ने रूस के लिए 'पूर्ण समर्थन' जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत में रूस को पूरा समर्थन देने की बात कही है। यह जानकारी उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बुधवार को दी। यह बातचीत उस समय हुई, जब शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की अलास्का में मुलाकात तय है, जिसमें यूक्रेन युद्ध को रोकने पर चर्चा होगी।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने अपने नेता की किसी विदेशी नेता से फोन पर हुई बातचीत की जानकारी सार्वजनिक की है।

किम ने कहा कि उनका देश हमेशा रूस के साथ हुए रक्षा समझौते की भावना के प्रति वफादार रहेगा और भविष्य में रूस की सरकार द्वारा उठाए जाने वाले सभी कदमों का समर्थन करेगा। यह समझौता पिछले साल जून में हुआ था।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया और रूस के नेताओं ने पिछले साल जून में प्योंगयांग में एक पारस्परिक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके अनुसार किसी भी पक्ष पर हमला होने पर "बिना किसी देरी" के सैन्य सहायता प्रदान की जाएगी।

केसीएनए के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों के साहस और बलिदान की तारीफ की। उन्होंने खासकर रूस के हिस्से कुर्स्क को "मुक्त" कराने में कोरियाई पीपुल्स आर्मी के योगदान की सराहना की।

रूसी मीडिया के अनुसार, पुतिन ने किम को ट्रंप के साथ होने वाली अपनी आने वाली बैठक के बारे में भी बताया, लेकिन केसीएनए ने इस तरह के विवरण की जानकारी नहीं दी।

केसीएनए ने कहा कि पुतिन ने 15 अगस्त को उत्तर कोरिया की आगामी 80वीं मुक्ति वर्षगांठ पर उसे बधाई दी, जो 1910-45 के जापान के औपनिवेशिक शासन से कोरिया की मुक्ति का प्रतीक है।

दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और बढ़ाने पर सहमति जताई और भविष्य में अधिक संपर्क बनाए रखने की बात कही।

उत्तर कोरिया पहले ही रूस को सैनिक और हथियार भेज चुका है। रूसी मीडिया ने बताया कि उत्तर कोरिया कुर्स्क में पुनर्निर्माण के लिए 5,000 सैन्य निर्माणकर्मी और 1,000 सैपर भेजेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें