मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेमिका के पति की हत्या करने वाला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,

30 जनवरी (हि.स.)। मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमिका के

पति की हत्या करने वाले हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी

में सामने आया है कि आरोपित शराब पार्टी के बहाने अपनी प्रेमिका के पति को

बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया। खाली प्लॉट में चाकू से गला रेतकर

मारने के बाद हत्यारा फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को

मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मंगलवार शाम हत्यारे को

गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि

मुहाना थाना पुलिस ने हत्या आरोपित चन्दन कुमार मालदार (28) निवासी

पूर्नियां बिहार हाल रामपुरा रोड सांगानेर को गिरफ्तार किया है। 29 जनवरी

की सुबह पार्श्वनाथ कॉलोनी मुहाना स्थित खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा

मिला था। मृतक की पहचान रामरहीस उर्फ विकास (29) निवासी बिहार हाल मुहाना

के रूप में हुई। चाकू या ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने

सबूत जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में भिजवाया। वहीं

पुलिस ने मृतक के भाई मोहन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया।

गोतम

डोटासरा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि 28 जनवरी की शाम चंदन को

रामरहीस उर्फ विकास के साथ देखा गया था। बिहार में फरारी काटने की प्लानिंग

कर तैयारी करते आरोपित चंदन को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपित चंदन

ने रामरहीस की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में बताया कि पिछले

काफी समय से रामरहीस की पत्नी नीलम से उसके अवैध संबंध थे। पत्नी के अवैध

संबंध होने का पता चलने पर रामरहीस विरोध करता था। इसके चलते ही रामरहीस ने

अपनी पत्नी को बिहार स्थित पीहर भेज दिया। पत्नी को भेजने को लेकर रामरहीस

की हत्या को लेकर प्लान बनाया। रामरहीस ने जैसे-तैसे नजदीकियां बढ़ाई। शराब

पार्टी के बहाने शाम को बाइक पर बैठाकर रामरहीस को सुनसान जगह ले गया।

शराब पार्टी के बाद सुनसान जगह स्थित खाली प्लाट में गला रेतकर हत्या कर

दी। लाश को छोड़कर बाइक लेकर वापस घर आ गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें