मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

नौ महीने का बच्चे का अपहरण !

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, । एयरपोर्ट थाना इलाके में सोमवार को नौ महीने के बच्चे का

अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि

मजदूरी करने आए माता-पिता ने मासूम को पुलिया के नीचे बैठा रखा था। मासूम

के गायब मिलने पर परिजनों ने बाइक सवार के उठा ले जाने का शक जताया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर शहरभर में

अपहरण हुए मासूम को ढूंढने के लिए नाकाबंदी करवाई है। फिलहाल पुलिस की जांच

पड़ताल चल रही है।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके से स्थित

सांगानेर चौराहा के पास पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। जहां एक दंपती

अपने नौ महीने के बच्चे को लेकर मजदूरी करने आए थे। काम के दौरान दंपती ने

बेलागास होटल के पास पुलिया के नीचे मासूम को खेलने छोड़ दिया। पति-पत्नी

दोनों पुलिया निर्माण में मजदूरी का काम करने लगे। सोमवार शाम साढ़े चार

बजे मासूम को संभालने पर गायब मिला। काफी ढूंढने के बाद भी बच्चे का पता

नहीं चला। रोते-बिलखते परिजनों ने तुरंत पुलिस को नौ महीने के बेटे के

अपहरण होने की सूचना दी। मासूम के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चे के गायब होने से पहले बाइक

सवार को घूमते देखा था। शक है कि बाइक सवार ही मासूम बेटे का अपहरण कर ले

गया है। पुलिस ने शहरभर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई है। इसके अलावा

पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए बच्चे की

तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें