मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

लापता छात्रा के मामले में तीन लाेगाें के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लापता छात्रा के मामले में तीन लाेगाें के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद मुख्यालय से 30 अप्रैल को लापता हुई नीट की छात्रा के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपहर व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा की मां की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती महोबा शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल की शाम वह लाइब्रेरी से अपने कमरे आ रही थी और रास्ते से गायब हो गई। छात्रा की मां ने इसकी सूचना महोबा कोतवाली पुलिस को दी थी, तब से पुलिस लगातार छात्रा की खोजबीन में लगी है। लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।छात्रा की मां ने अब कोतवाली में एक और तहरीर दी, जिसमें बताया कि चार नवंबर 2024 को मोहित नाम के युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी और विरोध करने पर गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी छतरपुर महिला थाना में रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद से मोहित, अंकित व संतराम घर पर आकर मुकदमा वापस लेने की धमकी देते थे। वह कहते थे कि अगर मुकदमे में सुलह नहीं किया तो बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करेंगे। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि इसी मुकदमे की रंजिश के चलते उक्त लोगों ने 30 अप्रैल को बेटी का अपहरण कर उसे गायब कर दिया है।मामले को लेकर सदर कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय ने शनिवार को बताया कि लापता छात्रा की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। छात्रा की मां की तहरीर पर मोहित, अंकित व संतराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें