मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

पुणे से बरामद हुई अपहृत नाबालिग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुणे से बरामद हुई अपहृत नाबालिग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज : शहर के छैतन टोला वार्ड संख्या 19 से अपहृत एक नाबालिग लड़की को किशनगंज पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस टीम नाबालिग और आरोपी को लेकर किशनगंज पहुंची।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल स्थित जामनगर रोड निवासी राकेश चित्तोरिया के रूप में हुई है। वह बच्चु सिंह चित्तोरिया का पुत्र बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता बंजारा समाज से संबंधित है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 7 मई की है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर सदर थाना में कांड संख्या 489/26 दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि उनका परिवार 6 मई को गुवाहाटी से किशनगंज पहुंचा था और शहर में एक खाली स्थान पर डेरा डालकर रात बिता रहा था। आरोप है कि 7 मई की रात करीब दो बजे सात से आठ की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने परिवार की दो नाबालिग लड़कियों को जबरन एक सफेद बोलेरो वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए।

इस दौरान आरोपियों ने परिवार के बैग में रखे करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य सामान भी लूट लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग को लेकर महाराष्ट्र के पुणे में छिपा हुआ है।

इसके बाद किशनगंज पुलिस की एक विशेष टीम महाराष्ट्र रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा मुख्य आरोपी राकेश चित्तोरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

वहीं, बरामद नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें