मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा पुलिस ने नवादा मेंअपहर्ता को किया गिरफ्तार ,लड़की बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा पुलिस ने नवादा मेंअपहर्ता को  किया गिरफ्तार ,लड़की बरामद

नवादा।हरियाणा के गुरुग्राम से अपहरण हुई एक नाबालिग लड़की की तलाश में हरियाण के गुरुग्राम जिले के मानेसर थाना की पुलिस शनिवार को नवादा पहुंची, जहां हरियाणा पुलिस ने कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में दबिश देकर कर हरियाणा से अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है। वहीं, हरियाणा की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक अपहरणकर्ता को भी धर-दबोचा है। हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा अपहरणकर्ता कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव के निवासी संजय रविदास का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है। फिलहाल हरियाणा की पुलिस ने हरियाणा, गुरुग्राम से अपहृत नाबालिग लड़की को कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में स्थित एक मकान से सकुशल बरामद कर लिया है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक नवादा के सोनू कुमार पर हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानसेर थाना में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज है। फिलहाल अपहरणकर्ता सोनू को गिरफ्तार कर हरियाणा की पुलिस अपने साथ गुरुग्राम जिले के मानेसर थाना ले गई है। नवादा के मुख्य नायक दंडाधिकारी से भी ट्रांसिट डिमांड प्राप्त कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें