मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं कियारा, शेयर की लिपलॉक करते हुए फोटो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी बॉलीवुड के मशहूर कपल हैं। आज 16 जनवरी कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ के 39वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस फोटो में सिद्धार्थ और कियारा रोमांटिक होते दिख रहे हैं।

फोटो में सिद्धार्थ के बर्थडे के लिए लाया गया खास केक देखा जा सकता है। इस केक पर सिद्धार्थ का छोटा सा चित्र बना हुआ है। वीडियो में कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे को लिप-लॉक करते नजर आए। वीडियो में सिद्धार्थ रेम्बो रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जबकि कियारा ने सिद्धार्थ के जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए काली ड्रेस पहनी हुई थी। कियारा ने सिद्धार्थ के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की और कैप्शन दिया, ‘हैप्पी बर्थडे लव।

कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछले साल शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 2021 में रिलीज हुई कियारा और सिद्धार्थ की ‘शेरशाह’ दर्शकों के बीच खास हिट रही। इस फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा। इस फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आये। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अभिनय को कई लोगों ने सराहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें