मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर हमला विफल, चार दहशतगर्द मारे गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रावलपिंडी। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद जिले में फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर घातक आतंकी हमला विफल कर दिया। इस दौरान बलों ने चार आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया। पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को यह जानकारी दी।जियो न्यूज की रिपोर्ट में आईएसपीआर के हवाले से दावा किया गया है कि शुक्रवार तड़के फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर हमला करने पहुंचे सशस्त्र आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया। आईएसपीआर ने कहा है कि सुरक्षा बल के जवानों ने मुख्यालय में प्रवेश करने के प्रयास को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया। सेना के मीडिया विंग ने कहा है, "पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प और बहादुरी के साथ खड़े हैं।"इसके अलावा काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) के प्रवक्ता ने कहा है कि पिशिन जिले के सुरखाब शरणार्थी शिविर में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में पांच आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की सुरंग (मांद) से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें