मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

नीलम गिरी के प्यार में खेसारी लाल यादव, 'बुलबुल' में दिखी जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीलम गिरी के प्यार में खेसारी लाल यादव, 'बुलबुल' में दिखी जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री

मुंबई। भोजपुरी के जाने माने सिंगर खेसारी लाल यादव ने फैंस को 2 जनवरी की सुबह तोहफा दे दिया है, क्योंकि उनका बहुप्रतीक्षित गाना 'बुलबुल' रिलीज हो चुका है।

सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने के लिए खेसारी लाल यादव के साथ गाने में नीलम गिरी बुलबुल बन खेसारी का दिल चुरा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि खेसारी के नए गाने में क्या खास है।

खेसारी लाल यादव ने साल 2026 का पहला गाना 'बुलबुल' रिलीज कर दिया है। लव रोमांटिक सॉन्ग में खेसारी नीलम गिरी के प्यार में दीवाने दिख रहे हैं और उन्हें अपनी बुलबुल बता रहे हैं। खेसारी का कहना है कि उनकी बुलबुल को घास चुभ सकती है क्योंकि वे इतनी ज्यादा कोमल हैं। गाने में नीलम गिरी की अदाएं भी जबरदस्त हैं और दोनों की केमिस्ट्री खूब जंच रही है।

गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत आर्य शर्मा का है।

सिंगर ने साल की शुरुआत ही रोमांटिक गाने से की है और उनके फैंस भी रोमांटिक गाना सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने खेसारी की तारीफ कर लिखा, "साल का पहला गाना हो तो ऐसा, बवाल पे बवाल सॉन्ग आ रहा है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या बवाल सॉन्ग दिया है, बाबा रे। जनता पागल हो रही है। ये गाना सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।"

इससे पहले 'बुलबुल' सॉन्ग का टीजर और पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही फैंस गाने के रिलीज का इंतजार कर रहे थे।

अब गाना रिलीज होते ही फैंस सोशल मीडिया पर गाने को अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक गाने पर 20 हजार व्यूज 1 घंटे होने से पहले आ चुके हैं।

खेसारी ने बीते साल भी कई सॉन्ग रिलीज किए, जिन्हें खूब पसंद किया गया था। उनका हालिया रिलीज सॉन्ग 'वो हिलाएगी कमर न्यू ईयर में' भी साल के आखिरी दिन रिलीज किया गया था, जिसमें उनके साथ रिया शारदाना थी। ये पार्टी सॉन्ग था, जिसका म्यूजिक कैची होने के साथ लिरिक्स भी हटकर थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें