मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले का खड़गे ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह सरकार के इस फैसले का वह स्वागत करते हैं लेकिन उन्हें यह सम्मान बहुत देरी से दिया गया है।

इसके पहले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी एक बयान में कहा कि भाजपा को लालकृष्ण आडवाणी की याद बहुत देर में आई है।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करना स्वागत योग्य है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजकल भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिए जाते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मान की घोषणा पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लालकृष्ण आडवाणी सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें