मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

खड़गे ने राज्यसभा में उठाया झारखंड का मुद्दा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 02 फरवरी । राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन

खड़गे ने कहा कि झारखंड में एक चुनी हुई सरकार को कमजोर किया जा रहा है।

पूर्ण बहुमत होने के बाद भी राज्यपाल सरकार बनाने का न्योता नहीं दे रहे

हैं।

खड़गे ने शुक्रवार को राज्यसभा में झारखंड के राजनीतिक

हालात का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब झारखंड के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा

दिया तो उन्होंने नए मुख्यमंत्री के नाम समेत समर्थकों की लिस्ट दी। वैसे

तो लिस्ट देने के बाद तुरंत बुलाकर 'वोट ऑफ कॉन्फिडेंस' लिया जाता है लेकिन

इस केस में 'वोट ऑफ कॉन्फिडेंस' लेने के लिए राज्यपाल की ओर से 10 दिन का

समय दिया गया है। इससे पहले जब नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया था तो उनको

तुरंत शपथ ग्रहण करा दी गई। ये लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जो

बेहद शर्मनाक है।

खड़गे के इस बयान पर केन्द्रीय मंत्री निर्मला

सीतारमण ने आपत्ति जताते हुए कहा कि एक तरफ राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष

खड़गे कह रहे हैं कि दूसरे सदन के नेता के बारे में इस सदन में चर्चा नहीं

होनी चाहिए वहीं दूसरी तरफ वो झारखंड के राज्यपाल के निर्णय पर सवाल उठा

रहे हैं। राज्यपाल ने जो निर्णय लिया है, वो सोच-समझ कर ही लिया होगा।

हालांकि जब निर्मला सीतारमण बोल रही थीं तो उस दौरान विपक्ष सदन से वाकआउट

कर चुका था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें