मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

खड़गे ने राज्यसभा में महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बढ़ती महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर राज्यसभा में शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर सवाल खड़े किए।

खड़गे ने आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित चर्चा के दौरान कहा कि मोदी सरकार को देश की आम जनता के हितों की परवाह नहीं है। इस सरकार को किसानों के हितों की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। रोजमर्रा की जरूरत के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। आज टमाटर, प्याज, दूध, आटा, चावल, अरहर की दाल सभी के दाम दोगुने हो गए हैं लेकिन मोदी सरकार महंगाई पर कभी नहीं बोलती है।

हालांकि खड़गे के इस बयान पर राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल ने आसन के माध्यम से आपत्ति जताई और खड़गे से इस तथ्य का प्रमाण पेश करने का अनुरोध किया। तभी खड़गे ने कहा कि वो और गोयल एक दिन बाजार खरीददारी के लिए जाएंगे और तय कर लेंगे कि कौन-कौन से समान के दाम दोगुने हुए हैं।

खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का वादा किया था लेकिन आज किसानों की सालाना आमदनी में 1.5 फीसदी की गिरावट आ गई है। पिछले 05 साल में कृषि बजट का 01 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक बजट सरेंडर किया गया है।

खड़गे ने अपने संबोधन के दौरान अग्निवीर योजना को युवा विरोधी करार देते हुए कहा कि हाल ही में जनरल एमएम नरवणे ने बताया कि 'अग्निपथ योजना' में 75 फीसदी लोगों को लेना था और 25 फीसदी लोगों को रिलीज करना था लेकिन आज स्थिति उल्टी हो गई है। आज इस योजना में 25 फीसदी रिटेंशन और 75 फीसदी रिलीज किया जा रहा है। बिना किसी से सलाह लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ये योजना वायुसेना और नौसेना पर भी लागू कर दी।

खड़गे ने अपने संबोधन में भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा भी उठाया और प्रधानमंत्री से मणिपुर के मुद्दे पर भी आसन के माध्यम से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वह मणिपुर की यात्रा क्यों नहीं कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें