मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

खंडवा: बाल सुधार गृह से 6 अपचारी बालक फरार, बाथरूम की दीवार तोड़कर लगाई सेंध, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खंडवा: बाल सुधार गृह से 6 अपचारी बालक फरार, बाथरूम की दीवार तोड़कर लगाई सेंध, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित बाल सुधार गृह से गुरुवार सुबह 6 बाल अपचारी बालक बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हो गए। एक साथ इतने बच्चों के फरार होने के बाद से संप्रेषण गृह में हड़कंप मच गया है। संगीन अपराधों के साथ इन पर नाबालिग से रेप का आरोप है। शुरूआती जांच में दो गार्ड्स को निलंबित कर दिया है। फरार बाल अपचारियों की तलाश के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच की है। इन बाल अपचारियों ने सुधार ग्रह की बाथरूम की दीवाल में छेद किया फिर बाहर निकले और बाउंड्री वॉल कूदकर भाग गए। बताया जा रहा है कि बाल अपराधियों ने घटना को रात में अंजाम दिया है, जबकि कर्मचारियों को इसकी जानकारी सुबह मिली। फिलहाल इस मामले में प्राथमिक स्तर पर दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। भागे बाल अपचारियों में पांच खरगोन जिले के और एक बुरहानपुर जिले का है। सभी नाबालिग गंभीर आरोपों, खासकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म जैसे मामलों में संप्रेषण गृह में बंद थे।घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा कोतवाली पुलिस के साथ-साथ खंडवा सीएसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बाल सुधार गृह का मौका मुआयना किया। पुलिस फरार बाल अपचारियों की तलाश में अलग-अलग जगह दबिश दे रही है। उनके घर परिवार, रिश्तेदारों के घर टीम रवाना की है। हालांकि, सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी किस दिशा में भागे और उनकी प्लानिंग कितनी पहले से तैयार थी।सिटी पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे ने बताया कि सभी बाल अपचारियों की सर्चिंग के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया है। दरअसल, यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। महज छह महीने पहले ही ऐसा मामला सामने आया था। जब बाल संप्रेषण गृह से 5 नाबालिग दीवार तोड़कर भागने में सफल हो गए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि संप्रेषण गृह की दीवारें तोड़कर भागने की घटनाएं बार-बार दोहराई जा रही हैं। प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम दिखाई दे रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें