मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

खंडवा : मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, इटारसी-मुंबई रूट ढाई घंटे रहा प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खंडवा : मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, इटारसी-मुंबई रूट ढाई घंटे रहा प्रभावित

खंडवा । खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह मालगाड़ी के 5

डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बे आगे जाकर ओएचई पोल से टकरा गए। जिससे ओवर

हैड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन का पोल टेढ़ा हो गया। इस वजह से इटारसी-मुंबई

अप-डाउन ट्रैक पर ढाई घंटे से ज्यादा यातायात बाधित रहा।

जानकारी

के अनुसार यह घटना खंडवा रेलवे स्टेशन जंक्शन है। जो दिल्ली - मुंबई वाया

भोपाल, जबलपुर से कनेक्ट है। बताया जा रहा है कि गिट्टी से भरी 12 डिब्बों

की मालगाड़ी खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर सोमवार रात से खड़ी थी। इंजन नहीं

जुड़ा था। वहीं, ट्रेन के पहियों में पॉइंट (रोककर रखने के लिए टेक) नहीं

लगाए गए थे। ऐसे में मालगाड़ी मंगलवार सुबह आगे बढ़ गई। मालगाड़ी लूप लाइन पर

थी। इसके डिब्बे डिरेल होकर ओएचई पोल से टकरा गए। पोल टेढ़ा होने की वजह से

बिजली सप्लाई बंद हो गई। रेलकर्मियों ने ढाई घंटे की मेहनत के बाद मेन लाइन

को शुरू कराया। लूप लाइन पर काम जारी है। इसे ठीक होने में और समय लग सकता

है।

इस दौरान खंडवा आने वाली और यहां से

होकर गुजरने वाली ट्रेनों को आसपास के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर रोक कर रखना

पड़ा। गर्मी में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सीपीआरओ मुंबई डॉ. स्वप्निल

मीणा ने बताया कि चेकिंग के बाद अप एंड डाउन लाइन पर ट्रेनों को रवाना

किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें