मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

मोगा में डीसी दफ्तर पर लहराया खालिस्तानी झंडा, हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मोगा में फिरोजपुर रोड स्थित डीसी दफ्तर की छत पर दो सिख युवकों ने राष्ट्रीय तिरंगा झंडा उतारकर केसरी रंग का खालिस्तानी झंडा लहरा दिया। इस कुकृत्य से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चारों ओर इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे दो सिख युवकों ने राष्ट्रीय तिरंगा उतारकर खालिस्तानी झंडा लहराने के बाद खालिस्तान के नारे भी लगाए। इसके बाद युवक चले गए। सूचना मिलते ही मोगा के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केसरी झंडे को उतारकर फिर से राष्टीय तिरंगा लहरा दिया। लेकिन दिनदिहाड़े दो युवकों का यह कृत्य आजादी दिवस के लिए पुलिस सुरक्षा प्रबंधों पर भी सवाल खड़े करता है। वहीं घटना के बारे में जिला पुलिस प्रमुख मीडिया को जांच जारी होने का हवाला देकर जानकारी देने से आनाकानी करते दिखे।

उल्लेखनीय है कि खुफिया एजेंसी आईबी ने चेतावनी दी है कि खालिस्तानी संगठन आजादी दिवस पर कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं। पुलिस को अलर्ट रहने की जरूरत है। डीसी दफ्तर के पास एसएसपी दफ्तर है, जहां हर समय पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद ऐसी घटना होनी पुलिस प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ी करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें