मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः खलघाट नर्मदा बस हादसा, 12 मृतकों की हुई पहचान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बस में सवार 13 लोगों की हुई मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिले के सीमा पर स्थित खलघाट में महाराष्ट्र रोजवेज की एक बस सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 13 लोगों की मौत हो गई है। राहत बचाव दल ने इनके शव बरामद कर लिए हैं। इनमें से 12 मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिनमें बस चालक-परिचालक समेत 7 लोग महाराष्ट्र, 4 लोग राजस्थान और एक यात्री मध्यप्रदेश का निवासी है।राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बस में 13 से 14 लोग ही सवार थे और किसी को भी बचाया नहीं जा सका। उन्होंने ट्वीट में कहा कि खलघाट हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कुछ भ्रम की स्थिति बन गई थी, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार 13 लोग की हादसे में मृत्यु हुई है।हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इंदौर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और अन्य अधिकारियों के साथ नाव से घटना स्थल जाकर देखा और नदी में सर्चिंग की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने धामनोद अस्पताल में बेहतर व्यवस्था के लिए धार कलेक्टर डॉ. पंकज जैन को स्वयं उपस्थित रहने के लिए कहा।संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुई बस जब इंदौर सरवटे बस स्टैंड से चली थी, तब उसमें 12 सवारी एवं ड्राइवर सहित कुल 13 लोग इंदौर से महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए थे। संभावना है कि रास्ते में कंडक्टर एवं अन्य यात्री बस में चढ़े या उतरे हों। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू मिशन के दौरान अभी तक कुल 13 शव प्राप्त हुए हैं एवं रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर रूप से जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें