मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी सरकार के 12 वर्ष में जनभागीदारी से बदली स्वच्छता की तस्वीर: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोदी सरकार के 12 वर्ष में जनभागीदारी से बदली स्वच्छता की तस्वीर: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार काे कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष में जनभागीदारी से स्वच्छता की तस्वीर बदली है। उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि दशकों तक पहले की सरकारों के लिए स्वच्छता कोई मुद्दा ही नहीं था। गांवों में शौचालय का अभाव, शहरों में गंदगी के ढेर और खुले में शौच जैसी समस्याएं करोड़ों लोगों की मजबूरी थीं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘स्वच्छता को जनभागीदारी’ का विषय बनाया। स्वच्छ भारत अभियान ने देश की सोच बदली, व्यवहार बदला और भारत की तस्वीर बदलने का भी कार्य किया।केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा आज देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है और करोड़ों परिवारों, विशेषकर माताओं-बहनों को सम्मानपूर्ण जीवन मिला है। ग्रामीण स्वच्छता कवरेज, जो वर्ष 2014 में लगभग 39 प्रतिशत थी, वह आज लगभग शत-प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। स्वच्छता के इस अभियान ने बीमारियों को कम करने में मदद करने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य, पर्यटन और जीवन स्तर में भी व्यापक सुधार किया है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यही मोदी सरकार के 12 वर्षों की नई कार्यसंस्कृति है, जहां योजनाएं जनता के जीवन में परिवर्तन लाने का माध्यम बनती हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता आज देश की ‘आदत’ भी बनी है और ‘संस्कार’ भी। ‘स्वच्छ भारत’ अब ‘स्वस्थ भारत’ की मजबूत नींव बनकर विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति दे रहा है। 12 साल - विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें