केशव प्रसाद मौर्य ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से की भेंट
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने
सोमवार को लखनऊ स्थित राज भवन में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से
आत्मीय भेंट की और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कलराज मिश्र
इन दिनों लखनऊ प्रवास पर आये हुए हैं और राजभवन में ठहरे हैं।





