मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

आवास, इलाज, अतिक्रमण और अवैध निर्माण के मामलों में केशव प्रसाद मौर्य ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आवास, इलाज, अतिक्रमण और अवैध निर्माण के मामलों में केशव प्रसाद मौर्य ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल तथा नियमसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में पानी, सड़क, नाली, चकमार्ग, पुलिस संबंधी विवाद, अतिक्रमण और अवैध निर्माण से जुड़ी बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं।

उपमुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मुरादाबाद की लज्जा देवी और सीतापुर के हीरा लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग रखी।इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को पात्रता की जांच कर नियमानुसार शीघ्र आवास आवंटित करने के निर्देश दिए।

वहीं, अंबेडकरनगर की प्रियंका ने अपने पति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जबकि बालामऊ के अवधेश कुमार ने गंभीर बीमारी के उपचार के लिए मदद मांगी।

उन्होंने दोनों मामलों को प्राथमिकता पर लेते हुए स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को स्वयं को जनसेवक मानकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक के सुख-दुख में सहभागी है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें