मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार चुनाव सह-प्रभारी बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, ओवैसी और कांग्रेस पर साधा निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार चुनाव सह-प्रभारी बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, ओवैसी और कांग्रेस पर साधा निशाना

पटना। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस बीच, केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता हर सवाल का जवाब वोट के जरिए देगी।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के आरोपों पर जवाब दिया।

'आई लव मोहम्मद' पर ओवैसी के सवालों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "बिहार की जनता हर सवाल का जवाब विधानसभा चुनाव में देगी। बिहार के इतिहास में एनडीए की अब तक की जितनी बड़ी विजय हुई है, उससे बड़ी विजय 2025 के चुनाव में होगी।"

संभल में प्रशासन की कार्रवाई पर उन्होंने कहा, "अवैध तरीके से कब्जाई गई चीजों की जांच कराई जाती है और तब नोटिस दिया जाता है। जो समझदार लोग हैं, वे सरकार की कार्रवाई से पहले ही अपना काम कर लेते हैं। गैर कानूनी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।"

इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता उदित राज पर पलटवार किया, जिन्होंने आरएसएस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

मौर्य ने कहा, "उनके (उदित राज) नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र पर बयान देते हैं। इसी संविधान और लोकतंत्र के बल पर वे नेता विपक्ष हैं। तीन-तीन राज्यों में उनकी सरकारें हैं।

कुछ राज्यों में सरकार के साथ कांग्रेस का गठबंधन है। वे सभी इसी संविधान और लोकतंत्र के बलबूते जीते हैं। यह अनर्गल प्रलाप करना ही कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों का आचरण है।"

उन्होंने आगे कहा, "हर सवाल का जवाब जनता देती है। हमको सिर्फ जनता के बीच रहना है और जनता का आशीर्वाद लेना है। भाजपा प्रगति के पथ पर चल रही है। देश में तीसरी बार सरकार चल रही है और आगे भी चलेगी।

" उन्होंने यह भी कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है।

प्रधानमंत्री मोदी पर शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत की टिप्पणी को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "हर गाली का जवाब लोग कमल पर बटन दबा कर देते हैं। महाराष्ट्र में अब तक की सबसे बड़ी विजय हुई। जनता गाली का जवाब गाली से नहीं देती है, वह कमल खिला कर जवाब देती है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें