केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा
नई
दिल्ली । दिल्ली सरकार के कथित आबकारी नीति घोटाला मामले
में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट में
पेश किया जा सकता है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केजरीवाल को पेश कर हिरासत
की मांग कर सकती है।
इससे पहले 21 मार्च को दिल्ली हाई
कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी
ने देरशाम उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आज ही इस मामले में
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी पेश किया जाएगा। मनीष
सिसोदिया की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है।





