मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल ने सुप्रीमकोर्ट से वापस ली याचिका, गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केजरीवाल ने सुप्रीमकोर्ट से वापस ली याचिका, गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

केजरीवाल ने सुप्रीमकोर्ट से वापस ली याचिका, गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले रहे हैं क्योंकि यह रिमांड से टकरा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले रहे हैं क्योंकि यह रिमांड से टकरा रही है। केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत को बताया कि आप सुप्रीमो याचिका वापस ले रहे हैं क्योंकि यह रिमांड से टकरा रही है। अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी ने केजरीवाल को लगातार 9 बार समन भेजने के बाद गुरुवार देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को राहत न मिलने के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले से जुड़ी मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हुई थी। हालांकि केजरीवाल ने अपनी याचिका अब वापस ले ली है। बता दें, यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की शराब नीति घोटाला मामले में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। इस मामले में आप नेता दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में हैं। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से सवाल खड़े होगए है कि दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, हालांकि पार्टी नेताओं ने कहा कि केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। मगर इस बीच अगर सीएम केजरीवाल को इस्तीफा देने की नौबत आगई तो संभावना है कि आतिशी मार्लेना या फिर गोपाल राय सीएम का पद संभाल सकते है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें