मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल को भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी : विजेंद्र गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केजरीवाल को भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी : विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली। रोहिणी के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) के शीशमहल के केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के जांच के आदेश की सराहना की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी।विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने उनकी पिछली दो शिकायतों का संज्ञान लिया और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी। इसके आधार पर दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग को छह फ्लैग स्टाफ रोड बंगले के विस्तार के लिए संपत्तियों के कथित विलय और इसके अंदरूनी हिस्से पर किए गए खर्च की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है।सीवीसी द्वारा छह फ्लैग स्टाफ बंगले के नवीनीकरण की जांच के आदेश पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 'शीश महल' (आआपा ) और अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार अब खुलकर सामने आ गया है। सीवीसी ने तथ्यों के आधार पर संज्ञान लिया है।गुप्ता ने कहा कि पिछले साल 14 और 21 अक्टूबर को सीवीसी को दो पत्र लिखे गए थे। सीवीसी को पत्र में लिखा था कि 'शीश महल' का क्षेत्रफल मूल रूप से 10 हजार गज से कम था लेकिन बगल के बंगलों और आठ टाइप-पांच फ्लैटों को खाली करा लिया गया और इसमें 50 हजार गज के करीब विलय कर दिया गया। इसका निर्माण अवैध है।उन्होंने आगे लिखा कि करोड़ों रुपये की बेहिसाब विलासिता की वस्तुएं स्थापित की गईं। दोनों पत्रों के आधार पर सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी से एक तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें