मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल ने 'महिला सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को धोखा दियाः भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केजरीवाल ने 'महिला सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को धोखा  दियाः भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर 'महिला सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया है।दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को लूटते हैं। केजरीवाल ने 'महिला सम्मान योजना' के माध्यम से महिलाओं को 2100 रुपये देने का बड़ा वादा किया।वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उस योजना से जुड़े फॉर्म एक कबाड़ी वाले से मिले हैं, जिनकी संख्या करीब 30 हजार है। पैन नंबर, आधार कार्ड, वोटर आईडी और बैंक डिटेल, ये सारे दस्तावेज एक कबाड़ी के पास मिले।सचदेवा ने दावा किया कि कबाड़ी ने ये सारे दस्तावेज भाजपा तिमारपुर के उम्मीदवार सूर्य प्रकाश खत्री को दे दिए।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की माताओं-बहनों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। केजरीवाल लगातार दिल्लीवालों को ठगने का काम कर रहे हैं।वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाए हैं कि कुछ महिलाओं से वो डाटा भी लिया गया, जिसकी शिकायतें लगातार आ रही थी कि डिजिटल फ्रॉड लगातार बढ़ गए। अगर अरविंद केजरीवाल महिलाओं को धोखा दे रहे हैं तो उन्हें जवाब देना चाहिए। अगर ये डेटा गलत आदमी के हाथ लग जाएगा तो इसका जवाब कौन देगा?उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया है और उनके फार्म भी भरे गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें