मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग का अनुरोध खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग का अनुरोध खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के अनुरोध को खारिज कर दिया है।दिल्ली विधानसभा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के उनके अनुरोध को खारिज कर दिया है। समिति ने 'फांसी घर' से जुड़े मामले में केजरीवाल को समन जारी कर शुक्रवार को 03 बजे तलब किया हुआ है।इसके बाद गुरुवार को केजरीवाल ने एक पत्र लिखकर विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही लाइव स्ट्रीमिंग करने का अनुरोध किया था।अध्यक्ष के निर्देश के मुताबिक विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही गोपनीय होती है और प्रक्रिया के नियम इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की इजाजत नहीं देते हैं। इसके अलावा, विशेषाधिकार समिति की बैठक का संसद या दूसरे राज्यों में टेलीकास्ट होने का कोई उदाहरण नहीं है।अध्यक्ष ने इस मामले में केजरीवाल को जानकारी न होने पर भी हैरानी जताई है, जबकि वे दस साल से ज्यादा समय तक विधानसभा के सदस्य रहे हैं। इस समय भी विशेषाधिकार समिति की कई बैठकें हुईं, लेकिन एक भी बैठक का कभी टेलीकास्ट/लाइव स्ट्रीम नहीं किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें