मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

इस बार भी केजरीवाल नहीं होंगे पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शराब घोटाले को लेकर ईडी द्वारा केजरीवाल को लगातार बुलावा भेजा जा रहा है। लेकिन केजरीवाल कोई न कोई कारण बताकर पेश नहीं हो रहे हैं। इस बार केजरीवाल को फिर से ईडी ने सम्मन भेजा तो वे गोवा की यात्रा पर हैं। ईडी इससे पहले 55 वर्षीय केजरीवाल को 2 नवंबर, 22 दिसबंर और 3 जनवरी को पेश होने के लिए समन किए थे। हालांकि वह तीनों ही बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। ऐसे में ईडी ने उन्हें चौथा समन जारी करते हुए 18 जनवरी को पेश होने के लिए बुलाया था।

दरअसल मुख्यमंत्री केजरीवाल आज से 3 दिनों के लिए गोवा जाने वाले है। और आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि ईडी के सामने उनके पेश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में ईडी ने उन्हें अब पांचवां समन जारी करते हुए कल यानी 19 जनवरी को पेश होने के लिए बुलाया है। आप से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीएम केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की जायजा लेने के लिए उनका तीन दिन के दौरे पर गोवा जाने वाले हैं।

दिल्ली के आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के चौथे समन पर भी सीएम अरविंद केजरीवाल के पेश नहीं होने की खबरों के बीच ईडी ने अब उन्हें चौथे समन की एक और डेट दी है. इस नई डेट के अनुसार, केजरीवाल को शुक्रवार सुबह पेश होना है। ऐसे में ईडी के सामने उनके पेश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि सीएम केजरीवाल पहले 11 जनवरी को ही दो दिनों के लिए गोवा जाने वाले थे, लेकिन दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के चलते उन्हें यह दौरा टालना पड़ा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें